{"_id":"6676bb99b11cc69a930d4782","slug":"spu-released-the-results-of-semester-examinations-held-in-february-and-march-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129274-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसपीयू ने जारी किया फरवरी व मार्च में हुईं सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसपीयू ने जारी किया फरवरी व मार्च में हुईं सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम
Sun, 23 Jun 2024 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने यूजी और पीजी सेमेस्टर कक्षाओं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी एसपीयू के एग्जाम पोर्टल पर लॉग इन कर पासवर्ड और यूजर आईडी डालकर परिणाम देख सकते हैं। जो विद्यार्थी परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे सात जुलाई तक पुनर्मूल्यांकन के लिए फार्म भी भर सकते हैं।
बता दें कि एसपीयू ने यह परीक्षाएं फरवरी और मार्च में पूरे प्रदेश में आयोजित की थीं। इसके लिए प्रदेशभर में 72 केंद्र बनाए थे और हजारों विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था। विद्यार्थियों को परिणाम जानने में कोई भी दिक्कतें न हो इसके लिए एसपीयू ने पोर्टल पर परीक्षा परिणाम को अपलोड कर दिया है।
उधर, एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी परिणाम देखकर सात जुलाई तक पुनर्मूल्यांकन के लिए फार्म भर सकते हैं।