{"_id":"6ab65e11d83cd808040c0a33","slug":"spu-has-released-the-tentative-date-sheet-for-the-ug-supplementary-examination-2026-mandi-news-c-90-1-mnd1027-214826-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसपीयू ने जारी की यूजी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की संभावित डेट शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसपीयू ने जारी की यूजी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की संभावित डेट शीट
विज्ञापन
12 अक्तूबर से 19 नवंबर तक 22 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, विश्वविद्यालय ने पूरी कीं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की टेंटेटिव (संभावित) डेट शीट जारी कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और प्राक-शास्त्री के छात्र परीक्षा का पूरा शेड्यूल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षाएं 12 अक्तूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि, आवेदकों की संख्या और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है।
इससे पहले विश्वविद्यालय ने 14 सितंबर से 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोला था। इसके माध्यम से पात्र छात्रों ने अपने परीक्षा फॉर्म जमा किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सनिल वर्मा ने बताया कि सभी संबंधित कॉलेजों को ईमेल के माध्यम से परीक्षा शेड्यूल भेज दिया गया है, ताकि समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी की जा सकें। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी नवीनतम बदलाव या अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।