फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sports competitions for children will be held during Mahashivratri festival.

Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव में होंगी बच्चों के लिए खेलकूद स्पर्धाएं

Wed, 04 Feb 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sports competitions for children will be held during Mahashivratri festival.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान शहर के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। 16 फरवरी को पड्डल मैदान में रंगोली प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता का विषय हिमाचल की लोक संस्कृति रहेगा।
विज्ञापन

17 फरवरी को पड्डल में प्राथमिक पाठशालाओं के बच्चों की देश भक्ति से ओतप्रोत समूहगान प्रतियोगिता होगी। इसी तरह 18 फरवरी को माध्यमिक पाठशालाओं के बच्चों की लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी। 19 फरवरी को माध्यमिक पाठशालाओं के बच्चों की फेंसी ड्रैस प्रतियोगिता, 20 फरवरी को सेरी मंच पर प्राथमिक पाठशालाओं की लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 21 फरवरी को पड्डल में नर्सरी केजी के विद्यार्थियों की लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 17 फरवरी को कक्षा आठवीं के बच्चों की रस्सीकूद, कक्षा सातवीं के बच्चों की दोनों टांगे बांध कर दौड़, 18 फरवरी को कक्षा छठी ड्रेस अप मौजे, जूते स्वेटर पहनना, 18 फरवरी को कक्षा पांचवीं की वैलून प्रतियोगिता, 20 फरवरी को कक्षा चौथी की हार पिरोना प्रतियोगिता, 20 फरवरी को कक्षा तीसरी के बच्चों की लंगड़ी दौड़, 21 फरवरी को कक्षा दूसरी की केला दौड़ प्रतियोगिता होगी। 21 फरवरी को कक्षा प्रथम की 50 मीटर दौड़ तथा 21 फरवरी को ही कक्षा नर्सरी-केजी के बच्चों की मेंढक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर बच्चों की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार कर दिया है।
-हरि चंद, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, जिला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed