फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Speeding bike collides with scooter and car; four injured.

Mandi News: तेज रफ्तार बाइक स्कूटी और कार से टकराई, चार घायल

Wed, 30 Sep 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Speeding bike collides with scooter and car; four injured.
लोअर खुड़ला के पास हादसे में कार सड़क पर पलट गई
विज्ञापन

तीनों वाहनों को हुआ नुकसान, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली थाना क्षेत्र के लोअर खुड़ला के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक स्कूटी और कार से जा टकराई। हादसे में कार सड़क पर पलट गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसा बलद्वाड़ा निवासी शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने बताया कि 29 सितंबर की शाम मोटरसाइकिल चालक रोहित निवासी बाड़नी तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। लोअर खुड़ला के पास मोटरसाइकिल ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद बाइक गलत दिशा में जाकर शिकायतकर्ता की कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे में शिकायतकर्ता राजेश कुमार, स्कूटी चालक शशिकांत, मोटरसाइकिल चालक रोहित और बाइक पर पीछे बैठे आर्यन को चोटें आईं। दुर्घटना में तीनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed