फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to remove Gyanesh Kumar; CPI(M) stages a sit-in.

Mandi News: ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, माकपा ने दिया धरना

Wed, 30 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove Gyanesh Kumar; CPI(M) stages a sit-in.
जोगिंद्रनगर की गांधी वाटिका में प्रदर्शन करते माकपा नेता कुशाल भारद्वाज व अन्य। स्रोत संगठन
एसआईआर प्रक्रिया रोकने और चुनाव आयोग में व्यापक सुधार की उठाई आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर माकपा की जोगिंद्रनगर लोकल कमेटी ने बुधवार को गांधी पार्क में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तत्काल रोकने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की।

माकपा के मंडी जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि 23 सितंबर को अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित एसआईआर संबंधी रिपोर्ट से चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। उन्होंने एसआईआर से जुड़े फैसलों में दो चुनाव आयुक्तों की असहमति का भी उल्लेख किया।लोकल कमेटी सचिव रविंदर कुमार ने एसआईआर रोकने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए नया कानून बनाने की मांग की। उन्होंने चयन समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने का सुझाव दिया। धरने में सुदर्शन वालिया, नरेश धरवाल, केहर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर, जय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed