{"_id":"6abd5419c19bc24b38019327","slug":"audit-team-inspecting-the-quality-of-the-bijli-narla-project-mandi-news-c-90-1-ssml1045-215573-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिजली-नारला प्रोजेक्ट की गुणवत्ता जांच रही ऑडिट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिजली-नारला प्रोजेक्ट की गुणवत्ता जांच रही ऑडिट टीम
विज्ञापन
एनएचएआई मुख्यालय के आदेश पर तीन दिन से चल रही पड़ताल
निर्माण समेत अन्य विभिन्न तकनीकी पहलुओं को खंगाल रही टीम
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बिजली-नारला प्रोजेक्ट की गुणवत्ता को लेकर एनएचएआई मुख्यालय के आदेश पर तीन सदस्यीय स्वतंत्र गुणवत्ता ऑडिट टीम धरातल पर पहुंचकर जांच कर रही है। टीम पिछले तीन दिनों से परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता समेत विभिन्न तकनीकी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। जांच टीम अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मौके पर स्थिति का जायजा ले रही है।
जांच के दौरान परियोजना में किए गए निर्माण कार्य, इस्तेमाल की गई सामग्री और निर्धारित मानकों के अनुरूप किए गए कार्यों समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। कमेटी जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों को अपनी रिपोर्ट में दर्ज करेगी। मौके का जायजा लेने के बाद स्वतंत्र गुणवत्ता ऑडिट टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। यह रिपोर्ट एनएचएआई मुख्यालय को सौंपी जाएगी। मुख्यालय स्तर पर रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इसे एनएचएआई पीआईयू मंडी को भेजा जाएगा। इसके बाद कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों और सुधार संबंधी सिफारिशों को परियोजना में लागू किया जाएगा।
बता दें कि द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने पत्राचार के माध्यम से परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद स्वतंत्र गुणवत्ता ऑडिट टीम गुणवत्ता संबंधी पहलुओं की जांच कर रही है। उधर, एनएचएआई पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि टीम अपने स्तर पर जांच-पड़ताल कर रही है। पीआईयू मंडी के अधिकारी भी मौके पर टीम के साथ मौजूद हैं और उन्हें परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।