फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Special law should be made for SC ST development fund

Mandi News: एससी एसटी विकास निधि के लिए बनाया जाए विशेष कानून

Thu, 02 Jan 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Special law should be made for SC ST development fund
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित और जनजाति वर्ग विशाल सुधार समिति ने प्रस्ताव किए पारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित एवं जनजाति वर्ग विशाल सुधार समिति के 40वें स्थापना दिवस पर वीरवार को पंडोह में डॉ. बीआर आंबेडकर भवन में एक दिवसीय मंथन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर मिशन ट्रस्ट पंडोह ने किया। कार्यक्रम के दौरान तीन प्रस्ताव पारित किए गए।
पहले प्रस्ताव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद में बाबा साहेब पर की गई अभद्र टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। दूसरा प्रस्ताव प्रदेश के सभी आंबेडकर भवनों का जीर्णोद्धार और तीसरे प्रस्ताव में एससी एसटी विकास निधि के लिए विशेष कानून बनाने की मांग की। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान गीता ने मुख्यातिथि सिधु राम भारद्वाज को सम्मानित किया। नाड़ी के प्रधान फते राम, सामाजिक आर्थिक समानता के जन अभियान से सुखदेव विश्व प्रेमी, पूर्व जिला परिषद सोहन लाल, अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा संयुक्त मोर्चा के उपाध्यक्ष चेत राम, समिति के जिला अध्यक्ष सिता राम को भी उनके सामाजिक कार्यों के लिए आयोजन समिति ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के जिला अध्यक्ष सीता राम ने बताया कि समिति प्रदेश के सभी 12 जिलों और तहसील स्तर तक पहुंच चुकी है। लोगों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के माध्यम से हल करवाया जा रहा है। आयोजन में हेमलता, भाग चंद मुराह, पवन बौद्ध, टापे राम बौद्ध, इंद्र सिंह उपप्रधान समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed