{"_id":"6832100214755082d8057ac2","slug":"soybean-cultivation-will-be-done-in-800-bigha-land-in-kharif-season-mandi-news-c-90-1-ssml1025-157185-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खरीफ सीजन में 800 बीघा भूमि में होगी सोयाबीन की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खरीफ सीजन में 800 बीघा भूमि में होगी सोयाबीन की खेती
Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर की ओर से धर्मपुर में लगाए गए जागरूकता शिविर में भाग लेते स्थानीय
सुंदरनगर (मंडी)। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर ने धर्मपुर खंड के भराड़ी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की तिलहन मॉडल गांव योजना के तहत जागरूकता शिविर लगाया।
इस मौके सोयाबीन उत्पादन एवं आगामी खरीफ सीजन की गतिविधियां बताई गईं। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र मंडी की ओर से किसान उत्पादक संगठन धर्मपुर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज सूद ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से सुंदरनगर को तिलहन मॉडल गांव योजना स्वीकृत की है।
भारत में अधिकांश तेल आयात किया जाता है। इसलिए देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तिलहन मॉडल गांव योजना शुरू की है। यह परियोजना पिछले वर्ष स्वीकृत हुई थी, जिसके तहत खरीफ सीजन में सोयाबीन और रबी सीजन में गोभी, सरसों का प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
यह योजना का दूसरा वर्ष है। यह परियोजना धर्मपुर खंड के आठ क्लस्टरों में संचालित की जा रही है। जिसमें खरीफ सीजन के दौरान लगभग 800 बीघा भूमि में सोयाबीन की खेती की जाएगी। इस संबंध में वैज्ञानिक डॉ. एलके शर्मा और डॉ. नेहा चौहान ने क्लस्टर इंचार्जों के साथ बैठक भी की।