फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Solve problems sitting at home, book hall

Mandi News: घर बैठे निपटाएं समस्याएं, बुक करवाएं हॉल

Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Solve problems sitting at home, book hall
नगर निगम के वार्ड पुरानी मंडी में समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे मह
मंडी। सिटीजन पोर्टल के जरिए अब शहरवासी घर बैठे ही व्यापार के लिए लाइसेंस, संपत्ति कर का भुगतान, सामुदायिक हॉल और मैदान की बुकिंग समेत नौ तरह की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए शहरवासियों को https://citizenseva.hp.gov.in/ पर जाकर खुद का पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन

पोर्टल के माध्यम से वे अपनी समस्याओं को ऑनलाइन ही अधिकारियों के ध्यान में ला सकते हैं। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम के वार्ड पुरानी मंडी में आयोजित समाधान शिविर में महापौर वीरेंद्र भट्ट ने शहरवासियों को सिटीजन सेवा पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निवारण के लिए आमजन को नगर निगम कार्यालय न आना पड़े, इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई है। समाधान शिविर के दौरान वार्ड वासियों ने विद्युत बोर्ड से संबंधित समस्या भी रखी।
विज्ञापन

इस पर महापौर ने मौके पर संबंधित अधिकारी को बुलाया और निवारण के निर्देश दिए। समाधान शिविर के दौरान वार्ड का निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का निष्पादन करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में नगर निगम के सहायक अभियंता नरेश, अनुभाग अधिकारी राकेश गुलेरिया आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका ले सकते हैं लाभ
1. व्यापार लाइसेंस
2. संपत्ति कर का भुगतान और पंजीकरण
3. अनुमति : होर्डिंग, कैनोपी, विज्ञापन आदि के लिए
4. पालतू कुत्ता पंजीकरण
5. कचरा संग्रहण
6. सामुदायिक हॉल और मैदान की बुकिंग
7. नगर निगम से संबंधित शिकायतें
8. संपत्ति प्रबंधन
9. आरडीएफ मॉनिटरिंग

....
लोगों की समस्याओं को सुना गया है। अधिकतर समस्याओं को लेकर संंबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शहरवासी अब सिटीजन सेवा पोर्टल के जरिए घर बैठे भी समस्याओं को निपटा सकते हैं।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed