फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Socially active members of the Ex-Servicemen's League honored.

Mandi News: पूर्व सैनिक लीग के समाजसेवी सदस्य सम्मानित

Mon, 20 Jul 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Socially active members of the Ex-Servicemen's League honored.
26वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया
विज्ञापन

कोटली (मंडी)। पूर्व सैनिक लीग कोटली का 26वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लीग के अध्यक्ष मस्तराम ने बताया कि कुछ सदस्यों से शुरू हुआ यह संगठन आज 900 सदस्यों के विशाल परिवार के रूप में स्थापित हो चुका है। समारोह में कैप्टन रामलाल (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सदर मंडी लीग के अध्यक्ष शेर सिंह, रिवालसर लीग के अध्यक्ष घनश्याम और जनरल सेक्रेटरी जसवंत सिंह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लीग सदस्यों दिलीप सिंह, जय सिंह, अनंत राम, हेतराम, मानसिंह, टेकचंद, शेर सिंह और गिरधारी लाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाल ही में कोट पंचायत के प्रधान निर्वाचित हुए रिटायर्ड कैप्टन धर्मपाल भारद्वाज और कसाण पंचायत के उपप्रधान चुने गए हवलदार योगराज राणा (रिटायर्ड) को भी सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed