फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sneha wrote the best slogan in karsog college

स्नेहा ने लिखा सबसे अच्छा नारा

Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sneha wrote the best slogan in karsog college
करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग में स्वर्ण जयंती समारोह के चलते विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारी प्राचार्य डॉ. गुलशन महाजन ने शिरकत की। राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर और रोवर एंड रेंजर इकाइयों के स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में नारा लेखन, निबंध लेखन, एकल गान, एकल नृत्य एवं भाषण शामिल रहे। नारा लेखन में स्नेहा प्रथम, निर्जला द्वितीय एवं पूनम तृतीय रहीं। निबंध लेखन में नेहा प्रथम, रुचि मेहता द्वितीय और पूजा ठाकुर तृतीय रहीं। एकलगान में मनोज पहले, कृष्ण लाल दूसरे और शैफाली तीसरे स्थान पर रही। भाषण में नेहा पहले, पूजा ने दूसरा और रुचि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एकल नृत्य में अजय ने प्रथम स्थान पाया। उमा द्वितीय और तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. गुलशन महाजन ने विद्यार्थियों को अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश की स्वर्णिम जयंती वर्ष होने के नाते शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सितंबर माह से नवंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रो. वर्षा, प्रो. वंदना कुमारी और प्रो. शीतल ने निर्णायक मंडल में भूमिका निभाई। इस दौरान प्रो. बीरबल, प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. ऋषभ भारद्वाज, प्रो. लीलाधर और प्रो. डालिम कुमार भी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed