{"_id":"57b49b684f1c1bda786ec0b0","slug":"snack-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोर की मौत
मंडी
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। बल्ह विकास खंड की सिध्याणी के सिहल (डहणू) गांव में सर्पदंश से किशोर की मौत हो गई है। जिससे सिहल गांव शोक की लहर में डूब गया है। जानकारी के अनुसार सिहल गांव के मुकेश कुमार (15) पुत्र दिनेश कुमार पिछली रात करीब ढाई बजे घर में अकेला कमरे में सोया हुआ था कि अचानक कहीं से सांप ने उसे डस लिया। जिस पर उसने इसकी सूचना माता-पिता को दी। परिजनों ने मुकेश को उपचार के लिए शीघ्र मंडी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मंडी अस्पताल में डाक्टर ने किशोर की हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। लेकिन शिमला पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। सिध्याणी पंचायत के इंद्रवीर, पूर्व प्रधान तीर्थ राम, वार्ड सदस्य तिलक राज ने कहा कि मुकेश कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। युवक का परिवार बहुत गरीब है। उन्होंने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से परिवार की आर्थिकी मंदी को देखते हुए सहायता देने की गुहार लगाई। उधर, बल्ह के विधायक एवं आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन