फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SMC boycotted the Under-19 girl students tournament in Chauntra.

Mandi News: चौंतड़ा में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का एसएमसी ने किया बहिष्कार

Sun, 06 Sep 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
SMC boycotted the Under-19 girl students tournament in Chauntra.
प्रधानाचार्य पर जानकारी नहीं देने का आरोप, शिक्षा उपनिदेशक बोले- शिकायत मिलने पर होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में आयोजित किए जा रहे खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग टूर्नामेंट को लेकर स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) और प्रधानाचार्य के बीच विवाद सामने आया है। एसएमसी ने प्रतियोगिता का बहिष्कार किया है।
एसएमसी प्रधान सनी सूद और उपप्रधान हीरामणि ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य की ओर से टूर्नामेंट से संबंधित आवश्यक जानकारी कमेटी को उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि कमेटी के साथ बार-बार मनमानीपूर्ण रवैया अपनाया गया। आरोप है कि कई जानकारियां भी छिपाई गईं। इसके चलते कमेटी ने प्रतियोगिता के उद्घाटन से दूरी बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य अजय राठौर ने एसएमसी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कमेटी बिना वजह विवाद को तूल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का बहिष्कार करना एसएमसी का अपना निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक मंडी यशवीर धीमान ने कहा कि प्रकरण उनके ध्यान में आया है। उन्होंने एसएमसी को अपनी शिकायत भेजने के लिए कहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed