{"_id":"61549c478ebc3e4afd40b612","slug":"slate-collar-house-burnt-in-mangalana-mandi-news-sml3856014142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमुखा पंचायत के मंगलाना में स्लेटपोश मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमुखा पंचायत के मंगलाना में स्लेटपोश मकान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के चमुखा क्षेत्र में बुधवार सुबह स्लेटनुमा मकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
जिस समय आग लगी उस वक्त घर में कोई नहीं था। सूचना मिलने के बाद विधायक राकेश जम्वाल ने मौके का दौरा कर प्रभावित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रभावितों को फौरी आर्थिक मदद भी दी। जानकारी के अनुसार चमुखा पंचायत के मंगलाना गांव में लाल सिंह पुत्र जवाहर लाल के घर में सुबह करीब 11 बजे के आसपास आग भड़क गई। देखते ही देखते पूरा मकान जलकर गया।
आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम को सूचित कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच पाती उस तब तक मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
अग्निकांड में प्रभावित परिवार का करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। चमुखा के प्रधान मस्तराम ने बताया कि लाल सिंह पुत्र जवाहर लाल के घर में सुबह करीब 11 बजे के आसपास आग लग गई। इस कारण घर के साथ उस में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है।
इस कारण करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। विधायक राकेश जम्वाल ने प्रभावित परिवार को 5 हजार की फौरी मदद और दो तिरपाल दिए। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता के बारे में आश्वस्त किया है।