{"_id":"662d5953bc4fa97375093984","slug":"six-year-old-child-walked-seven-kilometers-in-search-of-his-brother-mandi-news-c-399-1-sml1042-136278-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बड़े भाई को ढूंढते सुंदरनगर से पैदल सात किलोमीटर दूर हराबाग पहुंच गया छह वर्ष का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बड़े भाई को ढूंढते सुंदरनगर से पैदल सात किलोमीटर दूर हराबाग पहुंच गया छह वर्ष का बच्चा
Sun, 28 Apr 2024 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में एक ठेकेदार के पास करने वाले कामगार का एक छह वर्षीय बच्चा बड़े भाई को ढूंढता हुआ पैदल ही सुंदरनगर से हराबाग पहुंच गया। हराबाग में बच्चे को सड़क किनारे रोता हुआ देख एक होटल के मालिक ने उसे अपने पास बुलाकर उससे पूछताछ करनी चाही। मगर डरा हुआ बच्चा कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद उन्होंने हराबाग युवक मंडल के प्रधान रिंकू और उप प्रधान अभय शर्मा को इसकी जानकारी दी।
युवक मंडल के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना सलापड़ पुलिस चौकी की दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे मुख्य आरक्षी ललित कुमार ने जांच की तो पता चला कि बच्चे के माता-पिता सुंदरनगर में एक ठेकेदार के पास काम करते हैं। इसके पश्चात उन्होंने ठेकेदार को फोन किया और सारी जानकारी लेने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि बच्चे का बड़ा भाई सुंदरनगर में ही किसी स्कूल में पढ़ता है। जब भाई स्कूल से नहीं आया तो वह उसे ढंूढता हुआ पैदल ही हराबाग तक पहुंच गया। युवक मंडल के महासचिव नीरज शर्मा ने बताया कि युवक मंडल के माध्यम से सूचना के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया है। सुंदरनगर थाना प्रभारी नानक चंद ने बताया कि बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। संवाद