फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six people injured in collision between two cars, two in critical condition

Mandi News: दो कारों में टक्कर मे छह लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर

Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in collision between two cars, two in critical condition
द्रंग कार हादसे में घायल महिला को टेस्ट करवाने ले जाते परिजन व सुरक्षा कर्मी। संवाद
पधर (मंडी)। द्रंग में दो कारों की टक्कर होने से छह लोग घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला और पुरुष की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मंडी-पठानकोट हाईवे पर द्रंग पुलिस चौकी के सामने पधर से मंडी जा रही कार और मंडी से पधर की तरफ आ रही आल्टो कार की आमने सामने टक्कर हो गई। इससे आल्टो कार में बैठे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। दूसरी कार के चालक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायलों की पहचान सुनीता पत्नी जितेंद्र कुमार, गांव गदयाड़ा, पधर, रणजीत सिंह पुत्र नोता राम निवासी गदयाड़ा, भावना देवी पत्नी नरेंद्र कुमार गांव हुल्लू, द्रंग, कशिश पुत्री नरेंद्र गांव हुल्लू, कृष कुमार (दो महा) पुत्र जितेंद्र और दूसरी कार के चालक देवी सिंह शामिल हैं। इसमें गंभीर घायल रणजीत को नेरचौक रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक देवी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed