फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   six employes absent in office

धर्मपुर तहसील कार्यालय में छह कर्मचारी ड्यूटी से रहे नदारद

Wed, 09 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 09 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने 4.45 बजे तहसील कार्यालय धर्मपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में कार्यरत आठ में से मात्र दो कर्मचारी ही ड्यूटी पर मिले। जबकि छह कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम धर्मपुर को लोगों ने शिकायत की थी कि तहसील कार्यालय से कर्मचारी नदारद रहते हैं। इस पर बुधवार को एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए तहसील का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल के अनुसार लोगों की अकसर शिकायत मिलती रहती है कि तहसील कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। एसडीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई से न केवल तहसील बल्कि उपमंडल मुख्यालय के अन्य कार्यालयों में भी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पिछले कुछ दिनों से धर्मपुर में तहसीलदार का पद भी ख़ाली चल रहा है और कार्यभार नायब तहसीलदार टीहरा के पास है जो कभी कभी यहां पर आते हैं।
विज्ञापन


एसडीएम किशोरी लाल ने कहा कि नायब तहसीलदार टीहरा जो धर्मपुर का कार्यभार देख रहे हैं को एक सप्ताह में कर्मचारियों की अनुपस्थिति बारे रिपोर्ट देने के आदेश किए गए हैं। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed