फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six accused from Jammu and Kashmir arrested for trying to steal a truck

Mandi News: ट्रक चुराने के प्रयास में जम्मू-कश्मीर के छह आरोपी दबोचे

Thu, 24 Apr 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Six accused from Jammu and Kashmir arrested for trying to steal a truck
जम्मू-कश्मीर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

............
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर से एक ट्रक चुराने का प्रयास करने पर जम्मू-कश्मीर के छह आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लग्जरी गाड़ी और वारदातों में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं। ढेलू पंचायत के डोहग निवासी बदरी कुमार की शिकायत पर चोर गिरोह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

बीते मंगलवार रात को शातिरों ने एक ट्रक को चुराने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। घट्टा के पास आरोपियों को दबोच लिया। जब इनसे गहन पूछताछ की गई तो हिमाचल के अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातों में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं। आरोपियों की पहचान असरफ मलिक (36) निवासी डियारा पलई तहसील बसोली, ईमरान अली (27) निवासी कोटी चनेहड़ हार, तहसील बनी, सदमा हुसैन (33) निवासी चनेहड़ हार, तहसील बनी, सज्जाद (24) निवासी कोठी तहसील बनी, कलील अहमद (23) निवासी टोटला, डाकघर कसोली, जुल्फिकार अली (27) निवासी चनेहड़ हार तहसील बनी जिला कठुआ, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। नोटिस देकर इन्हें छोड़ दिया है। जोगिंद्रनगर में हुई अन्य चोरी घटनाओं को लेकर इनकी भूमिका खंगाली जा रही है। डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि जोगिंद्रनगर में एक ट्रक के चोरी के प्रयास के आरोप में जम्मू कश्मीर के छह आरोपी दबोचे हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed