फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Silence in the market, heat has filled the faces with gloom, now the nights are also getting hot

Mandi News: बाजार में सन्नाटा, गर्मी से छाई चेहरों पर मायूसी, अब रातें भी होने लगी गर्म

Fri, 13 Jun 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Silence in the market, heat has filled the faces with gloom, now the nights are also getting hot
मंडी में दोपहर को तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां। संवाद
मंडी। जिले में गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। वीरवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि तीन और चार जून को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री था।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चार और पांच जून को जिले में रात के समय तापमान 15 डिग्री था, जो अब बढ़कर बुधवार रात को 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार की रात इस साल की सबसे गर्म रही। दिन और रात के समय बढ़े तापमान से चेहरों पर मायूसी छा रही है। बाजार में भी दिन के समय सन्नाटा छा रहा है।
विज्ञापन

लोग दिन में पड़ने वाली गर्मी के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। धूप से बचने के लिए कई लोग पेड़ों के नीचे बैठने पहुंच रहे हैं। दुकानों के बाहर शीतल पेयजल को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि जिला के ऊपरी इलाकों शिकारी माता, जंजैहली, थुनाग, बरोट आदि में मैदानी इलाकों से तापमान छह से सात डिग्री तक कम है। उधर, मौसम विभाग ने 14 जून तक मौसम साफ रहने की आशंका जताई है। इस दौरान दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का 24 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से मौसम फिर से करवट लेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed