फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Silence encourages crime, it is important to raise voice: Jitendra

चुप्पी अपराध को देती है बढ़ावा, आवाज उठाना जरूरी : जितेंद्र

Fri, 14 Feb 2025 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
Silence encourages crime, it is important to raise voice: Jitendra
धर्मपुर (मंडी)। नशे के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के पूर्व सचिव जितेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को हुकल में अभियान चलाया। युवाओं, महिलाओं और लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशे का धंधा करने वाले लोग समाज के दुश्मन हैं। दुश्मन को सलाखों के पीछे पहुंचाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आम जनता को नशा माफिया के खिलाफ आगे आना होगा। नशे के कारोबारियों को कानून के हवाले करने की पहल करें। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि चिट्टा जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। यदि आपके आस-पास नशे का अवैध धंधा हो रहा है तो तुरंत पुलिस या नारकोटिक्स विभाग को सूचित करें। चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है, इसलिए आवाज उठाना अति आवश्यक है। आपकी सतर्कता समाज को नशामुक्त बना सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed