फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   shop on fire

चैलचौक बाजार में दो दुकानों पर रखा सामान राख

Wed, 13 Apr 2016 10:29 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
shop on fire
चैलचौक में एक दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

गोहर (मंडी)। चैलचौक बाजार में बुधवार को कबाड़ की दुकान में रखे सामान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। कबाड़ स्टोर में गत्ता भरा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। लोगों ने आसपास के घरों के छतों पर रखी टंकियों से पानी निकालकर आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। आग अधिक फैलने से इसने साथ लगती दुकान को भी चपेट में ले लिया और दोनों दुकानों में रखे सामान को राख कर दिया।

विज्ञापन



  पंकज शर्मा, गगन शर्मा, देविंद्र कुमार, प्रवीण शर्मा, प्रेम सिंह, नवनीत, थरमेश ठाकुर समेत अन्य लोगों ने टंकियों से पानी निकालकर आग पर करीब दो घंटे बाद काबू पाया। लालू राम निवासी कोल्हू चैलचौक के मकान में बनी दुकान में कुंदन लाल निवासी शाला कबाड़ का कार्य करता था। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर पानी फेंककर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से मौके पर पहुंचे कानूनगो ने आग से पीड़ित दुकानदार और घर के मालिक को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर वितरित किए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उपमंडल में अग्निशमन केंद्र खोला जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed