फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shop burnt near Nalad bridge of Sari Panchayat

सरी पंचायत के नालड़ पुल के पास जली दुकान, लाखों का नुकसान

Wed, 10 Nov 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Shop burnt near Nalad bridge of Sari Panchayat
धर्मपुर (मंडी) उपमंडल धर्मपुर की सरी पंचायत के नालड पुल के पास मंगलवार रात किराने की दुकान में अचानक आग लगने से दुकान पूरी तरह से जल गई। इससे करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

पुलिस आग के लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दुकान मालिक को इस घटना का सुबह करीब साढ़े पांच बजे तब पता चला जब लोग बस पकड़ने के लिए वहां से जा रहे थे। लोगों ने देखा कि दुकान के अंदर आग की लपटें निकल रही हैं। इस पर लोगों ने दुकान के मालिक भागमल को इसकी सूचना दी। दुकान मालिक दुकान पहुंचा। उसने देखा तो दुकान के अंदर रखा करीब 6 लाख का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना धर्मपुर को दी और प्रशासन को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है। पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। इस बारे में कार्यवाहक एसडीएम धर्मपुर जसपाल सिंह ने बताया कि प्रभावित दुकानदार को फौरी राहत और मुआवजा नियमानुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed