फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shivalaya decorated in Chhoti Kashi for the first Monday of Sawan

Mandi News: सावन के पहले सोमवार के लिए छोटी काशी में सज गए शिवालय

Mon, 22 Jul 2024 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Jul 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
Shivalaya decorated in Chhoti Kashi for the first Monday of Sawan
मंडी। सावन माह के पहले सोमवार को मंडी शहर के शिवालय सज गए हैं। सावन के पहले सोमवार को शिवालय में भक्तों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति ने भी पर्याप्त व्यवस्था कर ली हैं। सोमवार को विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाओं और मंदिर समितियों की ओर से खीर के भंडारे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि सावन माह का पहला सोमवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु रूद्राभिषेक करने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान शिव भक्त अपने अराध्य को दूध-दही, घी-माखन, भांग और धतूरे का भोग लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सावन में रोजाना मंदिर में भजन-कीर्तन हो रहा है। सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा और आरती की जाएगी। इसके बाद खीर का भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, सावन माह के चलते रविवार को छोटी काशी मंडी के शिवालयों में श्रद्धालुओं की चहलकदमी जारी रही। रोजाना की तरह श्रद्धालुओं ने रविवार को भी सुबह मंदिरों में पहुंच कर पूजा-अर्चना कर अपने अराध्य भगवान को भोग अर्पित किया। रविवार को छोटी काशी के बाबा भूतनाथ, एकादश रूद्र, त्रिलोकीनाथ, अर्धनारीश्वर, शिद्ध शंभू, महामृत्यंजय, नीलकंठ महादेव सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने प्रिय भगवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एकादश रूद्र मंदिर में चल रहे 45वें श्रावण मास महोत्सव के दौरान श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार अखंड ओम नम: शिवाय के जाप में बैठे। पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी सत सुंदरम ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अखंड जाप में श्रद्धालु रातदिन बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed