फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sharif won the title of Badi Mali

Mandi News: शरीफ ने जीता बड़ी माली का खिताब

Tue, 28 Apr 2026 04:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
Sharif won the title of Badi Mali
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के जमसाई में रविवार को दंगल हुआ। दंगल कमेटी जमसाई के प्रधान प्रशांत राणा, उप प्रधान विजय राणा, सचिव रवि राणा, सदस्य अरशद हल्कू और समस्त ग्राम निवासियों के प्रयास से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार उतर प्रदेश और चंडीगढ़ से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया और लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में छोटी और बड़ी माली के मुकाबले करवाए गए। छोटी माली का रोमांचक मुकाबला जाहू के प्रदीप और सरकाघाट के विशू पहलवान के बीच खेला गया। इसमें विशू ने प्रदीप को हराकर खिताब अपने नाम किया। कमेटी की तरफ से विजेता को गुर्ज और हारने वाले को गागर के साथ उचित राशि भी प्रदान की गई। बड़ी माली के कड़े मुकाबले में चंबा के शरीफ ने शेरू हरियाणा को हराकर खिताब अपने नाम किया और कमेटी की ओर से उचित राशि के साथ विजेता को गुर्ज और हारने वाले को गागर भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed