फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shannan project's pan stock leak removed, production started

Mandi News: शानन परियोजना की पैन स्टॉक का रिसाव हुआ दूर, उत्पादन शुरू

Mon, 30 Jun 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shannan project's pan stock leak removed, production started
शानन प्रोजेक्ट के पैन स्टॉक को दुरूस्त करते कर्मचारी। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शानन पन विद्युत परियोजना के पैन स्टॉक नंबर 3 में रिसाव दूर होने के बाद 110 मेगावाट के विद्युत प्रोजेक्ट में उत्पादन शुरू हो गया है। इससे पंजाब राज्य परियोजना प्रबंधन को दोबारा आमदनी शुरू हो गई है। मानसून सीजन में पावर हाउस में जलभराव को रोकने के लिए बंद पड़ी निकासी नालियों को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार आधी रात को जलभराव हो जाने से हड़कंप मच गया था। करंट लगने की आशंका पर कर्मचारियों में अफरातफरी का भी माहौल रहा। इधर, बरोट में ऊहल नदी का जलस्तर बढ़ जाने से शानन विद्युत परियोजना की रेजरवायर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शानन परियोजना के अधीक्षण अभियंता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मानसून सीजन में पावर हाउस में जलभराव को रोकने के पुख्ता इंतजाम कर रखें है। पैन स्टॉक का रिसाव ठीक होते ही फिर से 110 मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed