फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shalu became self-reliant after her childhood talent was recognised after marriage.

Mandi News: बचपन के हुनर को शादी के बाद मिली पहचान, आत्मनिर्भर बनी शालू

Tue, 14 Oct 2025 11:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:13 AM IST
विज्ञापन
Shalu became self-reliant after her childhood talent was recognised after marriage.
दुल्हन का मेकअप करती शालू। स्त्रोत- स्वयं
मंडी। बचपन के शौक को शादी के बाद पहचान मिली और आज शालू देवी अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर है। यह कहानी है बलद्वाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत खुडला के मनवाणा गांव निवासी 25 वर्षीय शालू देवी की।
विज्ञापन

शालू को बचपन से ही हाथों पर मेहंदी के तरह-तरह के डिजाइन बनाने और मेकअप करने का शौक था। मायके में पारिवारिक परिस्थितियां इस तरह की नहीं थी कि शालू अपने इस हुनर का तराश पाती। 12वीं की परीक्षा मेडिकल में उत्तीर्ण करने वाली शालू का विवाह मनवाणा गांव निवासी धर्मवीर से हुआ। धर्मवीर और उसके माता-पिता ने शालू के हुनर को तराशने का काम किया।
विज्ञापन

स्किल इंडिया के तहत शालू ने एक साल का मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स किया। आज शालू के पास काम की कोई कमी नहीं है। शालू मौजूदा समय में मंडी शहर में अपने पति के साथ रहती है और होम सर्विस के तौर पर दुल्हनों का मेकअप करने और उन्हें मेहंदी लगाने का काम कर रही है। शालू ने बताया कि वह नौकरी करके किसी के अधीन नहीं रहना चाहती थी, इसलिए उसने स्वरोजगार की राह पर चलना ही उचित समझा। इसमें पति और सास-ससुर का पूरा सहयोग मिला। आज लोगों के खुद फोन आते हैं और वह घर पर जाकर महिलाओं को मेकअप और मेहंदी से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शालू ने बताया कि वह महीने का 20 से 30 हजार रुपये कमा लेती हैं और यह सब शादियों आदि के सीजन पर ही निर्भर करता है। शालू ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर उनके अंदर भी कोई हुनर है तो उसे छुपाएं नहीं बल्कि सामने लाकर उसके माध्यम से स्वरोजगार को अपनाएं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed