फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Second rehearsal for Panchayat elections held in Chauntra

Mandi News: पंचायत चुनाव के लिए चौंतड़ा में दूसरी रिहर्सल करवाई

Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Second rehearsal for Panchayat elections held in Chauntra
436 चुनाव कर्मियों ने लिया भाग, 109 टीमों का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतडा (मंडी)। चौंतड़ा में वीरवार को दूसरी चुनावी रिहर्सल का आयोजन किया। इसमें कुल 436 चुनाव कर्मियों ने भाग लिया। 109 टीमों का गठन किया गया है। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी मतदान कर्मियों को दी गई ताकि मतदान दिवस पर सभी प्रक्रियाएं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। रिहर्सल के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय वन सेवा अधिकारी सुभाष पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी तथा सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ चौंतड़ा अनुभव तनवर भी मौजूद रहे और उन्होंने रिहर्सल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर खजान सिंह तथा अखिल सूद ने मतदान कर्मियों को चुनाव संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने मतदान सामग्री के रखरखाव, मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली सावधानियों, मतदाताओं की पहचान, चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों तथा मतदान समाप्ति के बाद अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed