फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SDM Padhar orders to store essential food items and medicines for snow bound areas in Chauharghati

Mandi News: खाद्य वस्तुओं के साथ जीवन रक्षक दवाइयों का होगा भंडारण

Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDM Padhar orders to store essential food items and medicines for snow bound areas in Chauharghati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पधर (मंडी)। चौहारघाटी के बर्फीले क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण के निर्देश एसडीएम संजीत सिंह ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग चौहारघाटी के ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में खाद्य सामग्री समय पर भंडार करे। स्वास्थ्य विभाग भी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाए।
शुक्रवार को पधर में आयोजित आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि चौहारघाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित होता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों का पर्याप्त भंडारण और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण महकमा आवश्यक मशीनरी तैनात रखे। उन्होंने किसी प्रकार की आपदा की स्थिति होने पर जनधन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पूर्व प्रबंध करने और सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से सबंधित क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों सहित अन्य लोगों को खराब मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने और ट्रैकिंग न करने को लेकर सख्त कदम उठाने को कहा। होटल मालिकों और टूरिस्ट गाइड का सहयोग लेने के निर्देश दिए।

जल शक्ति और अग्निशमन विभाग को फायर हाइड्रेंट्स की मैपिंग करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी में रास्ते बहाल करने और अन्य प्रबंधों के लिए मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1077 और 0190-8260666 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed