{"_id":"57cb05b44f1c1bd4352cbd7b","slug":"scooty-rider-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के नीचे आने से स्कूटी चालक की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के नीचे आने से स्कूटी चालक की मौत, पत्नी घायल
मंडी
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के धनोटू में सड़क हादसे के उपरांत सड़क में पड़ा शव व स्कूटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धनोटू में एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी चालक की ट्रक (मिक्सर) के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि हादसे में उसकी पत्नी गंभीर तौर पर घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया है।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन, बाद में उसने बीएसएल थाना में जाकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे धनोटू में पुलिस सहायता कक्ष से करीब 50 मीटर की दूरी पर कनैड से सुंदरनगर की ओर फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी के साथ जुड़े ट्रक (एचपी65/5360) के साथ पीछे से एक स्कूटी (एचपी31ए/6134) टकरा गई। हादसे में स्कूटी पर सवार चौक निवासी रामदिता (64) सड़क में गिर गया और ट्रक के पिछले टायर के नीचे उसका सर बुरी तरह से कुचल गया। हादसे में रामदिता की पत्नी कमलेश देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस हादसे के लिए ट्रक चालक जिम्मेवार है अथवा स्कूटी चालक यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हर पहलु को ध्यान में रखते हुए हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। एसडीएम राजीव कुमार ने बताया प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में दस हजार की राशि प्रदान की गई है। इधर, नाचन के विधायक विनोद कुमार ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक रामदिता के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
बीएसएल जलाशय से युवक का शव बरामद
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल जलाशय में शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। जलाशय किनारे टहल रहे कुछ लोगों ने जब शव को पानी में बहते हुए देखा तो इसकी सूचना सुंदरनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बीएसएल परियोजना के जलाशय में तैनात कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला। जिसके उपरांत उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि शव लगभग 30 साल के युवक का लग रहा है। शव पुराना होने के कारण अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों में इसकी बरामदगी की सूचना दे दी है।