फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   School sports activities will start as soon as the heat subsides

Mandi News: गर्मी कम होते ही शुरू होंगी स्कूली खेलकूद गतिविधियां

Fri, 07 Jun 2024 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 07 Jun 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
School sports activities will start as soon as the heat subsides
मंडी। जिला में प्रचंड गर्मी का असर कम होते ही खेल गतिविधियों पर लगी रोक भी हट जाएगी। अब तापमान में कमी आने के बाद फिर से खेलकूद गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला प्रशासन से स्वीकृति लेने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की अहमियत को ध्यान में रखते हुए विभाग जल्द अंडर-14 और अंडर-19 स्कूली खेलों का शेड्यूल तय करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए विभागीय अधिकारी खेल संघों के साथ मिलकर प्रतियोगिताओं की आगामी रणनीति तैयार करेगा। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी और लू के चलते विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में खेलों को नहीं करवाया जा रहा था। मगर अब जिला में बारिश होने के चलते तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में विभाग ने खेल गतिविधियां शुरू करवाने के लिए कमर कस ली है और आगामी दिनों में खेल कैलेंडर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी सुशील कुमार ने कहा कि खेलों को लेकर विभाग गंभीर है। जल्द ही स्कूलों में खेल गतिविधियों को शुरू करने के लिए जरूरी बैठकें करके शेड्यूल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जून के दूसरे सप्ताह में करवाई जाएं अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं
मंडी। शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला मंडी ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिमला से मांग की है कि अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा जून के दूसरे सप्ताह में करवाई जाएं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता को दो चरणों के स्थान पर चार चरणों में करवाया जाए, क्योंकि मेजर और माइनर खेलें 25 खंड होने के कारण एक स्थान पर साथ-साथ नहीं हो सकती हैं। शारीरिक शिक्षक संघ की मंडी में अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शिमला से प्राप्त आदेशों के अनुसार खंड और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जो समय निर्धारण किया है, उसमें बदलाव होना चाहिए। यह प्रतियोगिताएं जून के दूसरे सप्ताह से ही करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष स्कूलों में हुई खंड और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के खर्च की धनराशि भी स्कूलों के खातों में स्थानांतरित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed