फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   school anual function

मंडी के इंडस स्कूल में मेधावी पुरस्कृत

Fri, 18 Dec 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 18 Dec 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
school anual function

इंडस ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। समारोह में डिवीजनल कमिश्नर मंडी देवेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि देवेश कुमार ने कहा कि इंडस ग्लोबल स्कूल बच्चों के व्यक्तिगत विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


इस अवसर पर बच्चों ने कश्मीरी नृत्य, हरयानवी नृत्य, कृष्ण लीला, राजस्थानी नृत्य, पहाड़ी नाटी और पंजाबी भंगड़ा पेश किया। वीर पुरुष भगत सिंह के बलिदान को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया। मंडी का प्रसिद्ध बाठंड़ा भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बच्चों ने प्राचीन भारत और आधुनिक भारत के बदलते रूप को माइम द्वारा प्रस्तुत किया। इंडस वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य मदन लाल ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर विभिन्न सदनों के बीच वर्ष भर हुई अशैक्षाणिक गतिविधियों के आधार पर पृथ्वी सदन को प्रथम तथा पवन सदन को द्वितीय स्थान घोषित किया गया तथा ट्रॉफी से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ छात्र की ट्रॉफी अर्श पंडित ने हासिल की। सर्वश्रेष्ठ छात्रा की ट्रॉफी दीपशिखा ने हासिल की। इस मौके पर आयुष, भूमिका, मन्नत, रोहित, वंशिका, बरखा, लाल कौर, अभय, गंगा, गुनराज, शायना, तरन, अमन, नजर, सूर्य, तनिश्क, प्रीयल, अदिति, अमिशा, नेहा, चिराग, मुस्कान, आयना, सुखरत्न, पल्लवी, कर्ण, पारस, रिजुल, रिशिराज, आदित्य कांत, हिमांशु, ज्ञान, रिया, रिजुल, यश, अर्श, साहिल, रिश्भ, रजत और दिग्विजय ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed