फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   school anual function

राज्यपाल ने नवाजे डीएवी के मेधावी

Tue, 15 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 15 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
school anual function

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्य अतिथि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राज्यपाल और अभिभावकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने गायत्री मंत्र प्रस्तुत किया। वार्षिक समारोह में राज्यपाल ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अकादमी में साइंस अभिषेक ठाकुर, ऋत्विक शर्मा, गंगा सिंह, अरनव सोलंकी, रूहानी, मेघा, झिलिका, वैभव सिंह, कुणाल रावत, वसुंधरा, पुष्कर अरोड़ा, सहज, अनुप्रीत, कॉमर्स में उज्जवल वालिया, सुखवीर कौर, गुरसिमरन, 10 ग्रेड प्वाइंट पाने वाले रितुल, कौटिल्य, अवनी, काजल, राजन ठाकुर, मोनिका, रेवा, रावी, अनन्या, रित्विक कपूर और मौलश्री को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


खेल में राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता रहे अर्जुन, आशुतोष, आर्यन, अक्षय, गुरकिरण, निष्ठा, कशिश, रोमिल, इशिका, शॉटपुट में आशुता, कराटे में अभय, अलौकिक, बुशू में दिव्यांशी, जूडो में रोहन, शतरंज में चाुरू, मानसी, अरुंधति और अनुषा, अन्य गतिविधियों में नम्रता, अपूर्वा, अंशिका, मुदित, वैभव, अनुभव, प्रत्यक्ष, यशस्वी को सम्मानित किया गया। हेल्प एज इंडिया का पुरस्कार रजनी और संगीता शर्मा तथा मेरी लाडली के लिए नंदिनी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस्ट हाउस विजेता ट्राफी नेहरू और गांधी सदन, उपविजेता ट्रॉफी तिलक सदन को दी गई। समारोह में स्कूली बच्चों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर लाडली कार्यक्रम पेश किया। देश भक्ति पर आधारित भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए सेना के जवानों की शहादत को प्रस्तुत किया। इसके अलावा गुजरात का गरवा, मराठी लोकनृत्य लावनी, हरियाणा और हिमाचली लोकनृत्य से सबका मनमोह लिया।


कार्यक्रम में डीएवी प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष प्रबोध महाजन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों को शिक्षित करना डीएवी की प्राथमिकता है। पूरे देश में बीस लाख विद्यार्थियों में 65 प्रतिशत लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बच्चों का समग्र विकास करना ही डीएवी का मुख्य उद्देश्य है। स्कूल के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर डीएवी प्रबंधन कमेटी के सचिव रविंद्र तलवार, कोषाध्यक्ष जेके लूथरा, क्षेत्रीय निदेशक एसपी अरोड़ा, प्रबंधक जीके भटनागर और चैतन्य मुनि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed