{"_id":"40d521f3860ff11535b526a55d351844","slug":"sample-collect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डिपो के बचे स्टॉक से भरे सफेद चने के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डिपो के बचे स्टॉक से भरे सफेद चने के सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक सरकारी डिपो से खरीदी गई सफेद चने की दाल में कीड़े मिलने के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। मामला संज्ञान में आने पर विभागीय टीम ने सोमवार को कार्रवाई अमल पर लाई।
विज्ञापन
टीम ने उक्त सरकारी डिपो से सफेद चने दाल के सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। लैब रिपोर्ट के अनुसार अब आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। सोमवार को उक्त डिपो में विभागीय टीम ने दौरा किया और बचे हुए दाल के स्टॉक से सैंपल भरे। लैब रिपोर्ट में सैंपल पास या फेल होने का खुलासा होगा।
विज्ञापन
सैंपल फेल होने की सूरत पर विभाग आगामी कार्रवाई अमल पर लाएगा। गत शनिवार को शहर के एक उपभोक्ता द्वारा सरकारी डिपो से खरीदे गए सफेद चने के पैकेट में कीड़े पाए गए थे। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। 27 नवंबर को शहर की एक सरकारी डिपो से खरीदे से चने के पैकेट को 12 दिसंबर को खोलने पर उपभोक्ता ने काले कीड़े पाए। जबकि अन्य बंद पैकेट में भी काले कीड़े पाए गए थे।
विज्ञापन
इधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंक मिलाप शांडिल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर सफेद चने दाल के सैंपल भर लिए गए हैं। मामले को लेकर उपभोक्ता की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन विभाग अपने स्तर पर जांच कर रहा है। जिससे लोगों को गुणवत्ता आधारित राशन मुहैया करवाया जा सके। सैंपल फेल होने की सूरत पर विभागीय कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।