फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   salesman beating by unknown

सेल्जमैन को पीट कर शराब के ठेके को लगा दी आग

Thu, 03 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी।
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी। Updated Thu, 03 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के समीप अज्ञात लोगों ने देशी शराब ठेके के सेल्जमैन की पिटाई करने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक ठेके को आग लगा दी। हमले में सेल्जमैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका उपचार यहां के नागरिक अस्पताल में करवाया गया है।

विज्ञापन


आगजनी की इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ललित नगर में स्थित देशी शराब ठेके का सेल्जमैन रात करीब साढ़े बारह बजे लघु शंका के लिए बाहर निकला था। जहां पर अचानक कुछ लोगों ने उस पर पथराव कर दिया तथा उसकी धुनाई कर अचेत अवस्था में झाड़ियों में फेंक दिया। जिसके बाद शरारती तत्वों ने ठेके का शटर खोल उसमें रखे खाली डिब्बों में आग लगा दी, जो पूरे ठेके में फैल गई और वहां रखी शराब की बोतलें गर्म होने पर फट गईं।
विज्ञापन


इससे आग भयंकर रूप में फैल गई। जब ठेके के साथ लगती सब्जी की कुछ दुकानें में सो रहे लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन तब तक ठेका पूरी तरह से जल चुका था। ठेके के सेल्जमैन की जब तलाश की गई तो वह झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में मिला। जिस पर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। ठेके के मैनेजर गोपाल सिंह ने बताया आग की इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर,  वीरवार शाम करीब चार बजे सिनेमा चौक के पास भी आग की एक घटना में करीब पचास हजार का नुकसान हो गया है। जानकारी के अनुसार सिनेमा चौक के निकट तंबू में जनरेटर लगा कर बिहार निवासी मोहम्मद कमरुदीन रूई की पिंजाई का काम करता था। शाम चार बजे उसकी पिंजाई की मशीन गर्म हो जाने से रूई में आग लग गई और वह एकाएक फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु वहां मौके पर पानी न होने से काफी संख्या में पिंजाई के लिए रखी रजाइयां जल गईं। इस घटना में करीब पचास हजार का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed