{"_id":"68bf1f83aee8aa2ca5029b30","slug":"sajyodi-mahila-mandal-first-in-group-singing-mandi-news-c-90-1-ssml1025-168861-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: समूहगान में सज्योड़ी महिला मंडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: समूहगान में सज्योड़ी महिला मंडल प्रथम
विज्ञापन
सज्योपिपलू में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस आयेाजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत संगठन
धर्मपुर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमवार को धर्मपुर उपमंडल के सज्याओपिपलू स्थित आंबेडकर भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने नशे के खिलाफ गीतों और नाटकों के माध्यम से गांव-गांव में नशे की रोकथाम के लिए अलख जगाने का निर्णय लिया। धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति तथा मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुईं।
कार्यक्रम में नशा भगाओ-युवा बचाओ-भविष्य बचाओ थीम पर गीत और नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एथलेटिक्स कोच भूपिंद्र भूप्पी ने की, जबकि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉॅ वीना राठौर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। लोक गायक जगदीश सनवाल और विपिन सकलानी तथा सोशल मीडिया ब्लॉगर प्रियंका शर्मा विशेष अतिथि शरीक हुए। नशा मुक्ति अभियान समिति के संस्थापक सदस्य भूपेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत किया। मुख्यातिथि डॉॅ वीना ने कहा कि समाज में नशे की रोकथाम के लिए महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता प्रमुख कारक हो सकता है। गांवों-गांवों में नशे के खिलाफ नाके लगाए जाएंगे।
अभियान समिति के खंड अध्यक्ष भूपेंद्र भूप्पी ने कहा कि समिति मैराथन बरसात के बाद फिर शुरू करेगी।। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में कुल 30 महिला मंडलों और समूहों ने भाग लिया। इसमें 20 ने समूहगान, 3 ने लघु नाटक, 4 ने कविता पाठ और एकल गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
समूहगान में सज्योड़ी महिला मंडल प्रथम, भेड़ी द्वितीय और पिपली भराड़ी महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहा। लघु नाटक में जोढन महिला मंडल प्रथम, कविता पाठ में पिपली प्रथम, लौंगणी दूसरे और पाड़च्छू तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के उन लोगों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने कभी नशा नहीं किया। इनमें भूपेंद्र सिंह, एथलेटिक्स कोच भूपिंद्र भूप्पी, राजेंद्र पाल, सोहन सिंह, अश्वनी राठौर, राजपाल सहित अन्य शामिल रहे। संवाद