{"_id":"66e59e69df0bfefaac0b562c","slug":"sai-architect-examines-feasibility-of-indoor-stadium-at-chhota-paddal-ground-mandi-news-c-90-1-mrt1064-135683-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: साई के वास्तुकार ने जांची छोटा पड्डल मैदान में इंडोर स्टेडियम की व्यवहार्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: साई के वास्तुकार ने जांची छोटा पड्डल मैदान में इंडोर स्टेडियम की व्यवहार्यता
Sun, 15 Sep 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
मंडी। ऐतिहासिक छोटा पड्डल मैदान में 60 बाई 40 वर्ग मीटर का एक ही आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दूसरे स्टेडियम के प्रपोजल को फिलहाल रद्द कर दिया है। इसका खुलासा शनिवार को हुआ है, जब सदर विधायक ने प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का प्रारूप स्थानीय भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वास्तुकार को दिखाया।
छोटा पड्डल में इंडोर स्टेडियम के प्रारूप को लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है। कुछ खामियां मिलने पर प्रारूप और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की जिम्मेदारी अब साई के वास्तुकार को सौंप दी गई है। शनिवार को सदर विधायक अनिल शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा और साई के वास्तुकार केनव खोसला के साथ स्टेडियम के प्रारूप का निरीक्षण किया और वास्तुकार के साथ आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। इस मौके पर नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इंडोर स्टेडियम में पार्किंग की सुविधा के साथ-साथ बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल, जूडो, कराटे और बॉक्सिंग कोर्ट बनाए जाने हैं। इससे स्थानीय युवाओं को भी खेलों की सुविधाएं मिलेंगी। इंडोर स्टेडियम की डीपीआर तैयार होने के बाद इसे हिमाचल सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। खेलो इंडिया के तहत बजट का प्रावधान होने पर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि शिवरात्रि के दौरान देवी-देवताओं के लिए पार्किंग के साथ बड़े हाल को खाली रखा जाएगा, ताकि उन्हें वहां बिठाया जा सके। इसके लिए उनकी सर्व देवता समिति से बात हो गई है। छोटा पड्डल मैदान की भूमि पहले सरकार के नाम थी, उसे पांच दिन पहले खेल विभाग के नाम करवा दिया है।
शहर में नहीं कोटली में बनेगा बोर्डिंग स्कूल
विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि शहर में जगह न मिलने के कारण बोर्डिंग स्कूल कोटली में बनाया जाएगा। वहां पर 18 बीघा जमीन पंचायत की है और 31 बीघा वन भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसका प्रपोजल जल्द सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटली के मध्य चुराह में स्टेडियम का कार्य शुरू हो गया है। विधायक ने कहा कि शिवधाम के लिए भी सरकार ने बजट की बात और प्रावधान कर दिया है।
रत्ती में स्टेडियम पर काफी आपत्तियां
विधायक ने कहा कि रत्ती पुल के पास स्टेडियम को लेकर काफी आपत्तियां आई हैं। अगर आपत्तियां नहीं होती तो पूर्व सरकार के समय प्रस्तावित स्टेडियम को लेकर वहां काम शुरू हो जाता। रघुनाथ पधर में स्टेडियम को लेकर उन्होंने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री ने इसे कैबिनेट में लाने की बात कही है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी आएगी।