100 मीटर दौड़ में सहयोग स्कूल मंडी का दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पुरुष के 13 से 17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सहयोग स्कूल मंडी का दबदबा रहा। इसमें दीपक ने प्रथम, राकेश द्वितीय व मुकेश ने तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला की 18 से 23 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एचपीआईएसए सुंदरनगर की हशता ने प्रथम, रवीना ने द्वितीय व दीपिका ने तृतीय जबकि पुरुष की इसी स्पर्धा में सहयोग स्कूल मंडी के चूड़ामणि प्रथम, अविनाश द्वितीय व नंदराज तृतीय रहे। वहीं सॉफ्टबाल में पुुरुष वर्ग में सहयोग स्कूल मंडी का साहिल प्रथम जबकि एसएसए मंडी का चिराग व विजय द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा।
इसके अलावा महिला वर्ग में साकार स्कूल सुंदरनगर की हिरुल प्रथम, भारती द्वितीय व मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। बोची केक महिला वर्ग में सहयोग स्कूल नागचला की योगिता, मुस्कान, स्तुति व नंदिनी प्रथम जबकि साकार स्कूल सुंदरनगर की भारती, हिरुल, रिया व दिशा द्वितीय व एसएसए मंडी की निशा, मनीषा, पायल व मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही।
वहीं बोची के पुरुष मुकाबले में सहयोग स्कूल नागचला के चिराग, राकेश, अभय व विनोद प्रथम स्थान पर रहे जबकि साकार स्कूल सुंदरनगर के राहुल, अक्षय, योगेश व रोहित द्वितीय व एसएसए मंडी के देविंद्र, मंजुल, जीवन व मनीष तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद के पुरुष वर्ग में सहयोग स्कूल मंडी का दीपक प्रथम, सोहन द्वितीय व अंशुल तृतीय जबकि महिलाओं की लंबी कूद में एचपीआईएसए सुंदरनगर की हीना प्रथम, श्वेता द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रही।
इसके अलावा पुरुष वर्ग की स्कीपिंग रोप स्पर्धा में एसएसए मंडी का लक्की प्रथम व योगेश द्वितीय रहा जबकि महिला वर्ग में एचपीआईएसए सुंदरनगर की किरण, अंजलि व कविता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।