{"_id":"6904a80d21c48900ae0f0f46","slug":"run-for-unity-gave-the-message-of-unity-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174627-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रन फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रन फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश
Sat, 01 Nov 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
मंडी शहर में भाजपा की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ के लिए एकत्रित हुए लोग। स्त्रोत- संगठन
इंदु गोस्वामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे मंडी के पड्डल मैदान से लेकर सेरी मंच तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया और आधुनिक भारत की नींव रखी। पूरे भारत में उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एकता का संदेश दिया जा रहा है।
इस अवसर पर सेरी मंच के पास सदर के विधायक अनिल शर्मा और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला अध्यक्ष निहाल चंद, भीम सेन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। नेताओं ने सरदार पटेल को देश की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी भीमसेन, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री करण ठाकुर, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, गोविंद ठाकुर, डॉ. वंदना, सुमन व अन्य मौजूद रहे।