{"_id":"57cc24fc4f1c1b9357317170","slug":"run-againest-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन अंगेस्ट ड्रग्स प्रतियोगिता में रमेश और निर्मला विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन अंगेस्ट ड्रग्स प्रतियोगिता में रमेश और निर्मला विजेता
मंडी
Updated Sun, 04 Sep 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
ड्रग्स के खिलाफ दौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत रविवार को रन अंगेस्ट ड्रग्स प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में 132 पुरुष और 21 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंडी कोर्ट के न्यायाधीश सीएल कोछर ने सेरी मंच पर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
तीन किलोमीटर की इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हटगढ़ के रमेश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। रमेश कुमार ने तीन किलोमीटर दौड़ नौ मिनट 52 सेकेंड में पूरी की। दूसरे स्थान पर हटगढ़ के ही नागेंद्र पाल रहे। नागेंद्र ने दौड़ को पूरा करने में दस मिनट 13 सेकेंड का समय लगाया। तीसरे स्थान पर मझवाड़ के पवन कुमार रहे।
विज्ञापन
उन्होंने दस मिनट 17 सेकेंड में दौड़ पूरी की। महिला वर्ग की दौड़ में कोटली की निर्मला ठाकुर ने बाजा मारी। निर्मला ने तीन किलोमीटर की दौड़ 13 मिनट 45 सेकेंड में पूरी की। दूसरे स्थान पर रहने वाली कपाही की नेहा ने दौड़ को पूरा करने में 14 मिनट छह सेकेंड का समय लगाया। तीसरे स्थान पर रहने वाली कठलग की सपना ने दौड़ 14 मिनट आठ सेकेंड पूरी की। विजेता प्रतिभागियों को सेरी मंच पर एएसपी कुलभूषण शर्मा ने सम्मानित किया। एएसपी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने पर क्रमश: तीन, दो और एक हजार की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल, सदर थाना प्रभारी चेतसिंह भंगालिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन