{"_id":"671ba0dffee80e12fc0394b6","slug":"rs-243-crore-released-for-disaster-affected-areas-mandi-news-c-90-1-ssml1045-138767-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 2.43 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 2.43 करोड़ जारी
Sat, 26 Oct 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य आपदा शमन निधि (एसडीएमएफ) के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 2.43 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। मंडी शहर में विश्वकर्मा मंदिर के समीप हुए भूस्खलन के उपरांत राहत कार्यों के लिए 1.66 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से पहली किश्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को 49.33 लाख रुपये जारी हो गई है।
इसके अतिरिक्त पलचान से थलौट और पंडोह से मंडी तक ब्यास और इसकी प्रमुख सहायक नदियों पार्वती, तीर्थन और सुकेती खड्ड में बाढ़ नियंत्रण के दृष्टिगत 6.46 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से पहली किश्त के रूप में 1.93 करोड़ रुपये की राशि जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता (परियोजना) को जारी की गई है।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी होने के उपरांत इसकी अगली किश्त जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को स्थल विशेष पर ढलान स्थिरीकरण और संरक्षण दिशा-निर्देशों के अनुरूप बायो-इंजीनियरिंग विधि से यह कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यूजर एजेंसी को विस्तृत कार्य योजना के अनुरूप समयबद्ध कार्य पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इस कार्य की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि बीते वर्ष भारी बरसात के दौरान मंडी शहर के विश्वकर्मा मंदिर के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ था। इससे कई घरों को खतरा बन गया था। यह राशि जारी होने से अब इसके स्थिरीकरण कार्य में और गति आएगी। इसके अतिरिक्त ब्यास नदी में बाढ़ के कारण भी संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था।