Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Route of power line altered; FIR registered against four individuals

Mandi News: बिजली लाइन के रास्ते में किया बदलाव, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Nov 2026 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Route of power line altered; FIR registered against four individuals
बिना अनुमति निर्माण करने और 22 केवी महादेव-धनोटू फीडर के मार्ग में हस्तक्षेप करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। महादेव गांव में 22 केवी विद्युत लाइन के मार्ग में अनधिकृत बदलाव और बिना अनुमति निर्माण करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विद्युत उपमंडल भोजपुर के सहायक अभियंता कार्यालय की शिकायत पर पुलिस थाना धनोटू में यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार शिकायत में महादेव निवासी करम सिंह, धर्मेंद्र, ज्योति और राम कृष्ण पर बिना पूर्व अनुमति या सूचना के निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही आरोप है कि निर्माण के दौरान 22 केवी महादेव-धनोटू विद्युत फीडर लाइन के निर्धारित मार्ग में अनधिकृत बदलाव किया गया और बिजली लाइन के संचालन से जुड़े मार्ग में हस्तक्षेप किया गया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीते सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और निर्माण कार्य की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed