फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roofs blown away by storm in Jogindernagar, blackout due to falling of trees

Mandi News: जोगिंद्रनगर में अंधड़ से उड़ीं छतें, पेड़ गिरने से ब्लैकआउट

Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Roofs blown away by storm in Jogindernagar, blackout due to falling of trees
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में अंधड़ ने फिर कहर बरपाया है। रिहायशी मकानों की छतें उड़ गईं। जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली बोर्ड को तीन लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस, खद्दर, त्रैंबली, मकरीड़ी समेत बरोट और सुधार में भी अंधड़ ने भारी तबाही मचाई है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात अंधड़ के साथ बारिश भी हुई। पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ब्लैकआउट हो गया। नायब तहसीलदार विनय राश्पा ने बताया कि अंधड़ से कुछ रिहायशी मकानों की छतें क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। फलदार पौधों के लिए बारिश नुकसानदायी साबित हुई है।
विज्ञापन

विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के अधीन सब डिविजन पधर, लडभड़ोल और मकरीड़ी में अंधड़ ने अनुमानित तीन लाख का नुकसान पहुंचाया है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि खद्दर, सिमस, सुधार और बरोट में बिजली के तारें टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कार्य जारी है। नुकसान के आकलन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed