फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road sank 20 feet in Diod, NH closed for three hours for repair

Mandi News: डयोड में 20 फीट धंसी सड़क, मरम्मत के लिए तीन घंटे तक बंद रखा एनएच

Fri, 22 Aug 2025 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 22 Aug 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
Road sank 20 feet in Diod, NH closed for three hours for repair
डयोड में यातायात रोककर एनएच का मरम्मत कार्य करते कामगार। -स्रोत : जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। भारी बरसात के बीच चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर मंडी–कुल्लू के बीच लगातार भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सबसे अधिक खतरा पंडोह डैम से आगे डयोड में बना हुआ है, जहां करीब 15 से 20 फुट सड़क धंस गई। वीरवार को दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक यहां मरम्मत कार्य चला और यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही के कारण डयोड में हाईवे पर अकसर दलदल जैसी स्थिति बन रही है। इससे सड़क की हालत बिगड़ जाती है। मरम्मत कार्य को दिन के समय में करना जरूरी था, ताकि आपात स्थिति से बचा जा सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

जेएनवी और कैंची मोड़ पर रुकेंगे वाहन
मंडी के एएसपी सचिन हीरेमठ ने यात्रियों से अपील की है कि जाम की स्थिति में धैर्य रखें और ओवरटेक करने से बचें, जिससे व्यवस्था बनी रहे और कोई दुर्घटना न हो। प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और पुलिस मिलकर इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए अब वाहन पंडोह डैम से आगे कैंची मोड़ और सियोगी जवाहर नवोदय विद्यालय के पास ही रोके जाएंगे। इससे पंडोह बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दिशाओं में वन-वे ट्रैफिक सुचारू : डीसी
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी–कुल्लू मार्ग पर फिलहाल दोनों दिशाओं के लिए वन-वे ट्रैफिक बहाल किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि केवल अत्यावश्यक कार्य होने पर ही इस मार्ग पर सफर करें और मौसम व सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed