फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road expansion work stopped near Jail Road

Mandi News: जेल रोड के पास रुका सड़क विस्तार का काम

Thu, 27 Mar 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road expansion work stopped near Jail Road
मंडी। पर्यटन की दृष्टि से अहम मंडी-रिवालसर-कलखर मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य जेल रोड के पास रुक गया है। पहले गांधी चौक तक विस्तार की योजना थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने भूमि न होने का हवाला दिया है। अब जेल से आगे कल्वर्ट तक ही सड़क का विस्तारीकरण होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने तीन जगह अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन कब्जे न हटने के कारण काम को सीमित कर दिया है। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से हिमाचल प्रदेश सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) इस सड़क का निर्माण करवा रहा है।
विज्ञापन

तल्याहड़ से जेल रोड तक 90 फीसदी नालियों का कार्य पूरा हो चुका है। एचपीआरआईडीसीएल ने रत्तीपुल से साढ़े तीन किलोमीटर तक टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। अप्रैल के अंत तक सड़क को चकाचक बनाने की योजना है। जेल रोड से नीचे शहर के गांधी चौक तक टारिंग ही की जाएगी। इससे मंडी से रिवालसर तक यात्रा सुगम होगी। मार्च तक परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed