फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road collapsed in Chakyana, traffic remained closed

Mandi News: चकयाणा में धंसी सड़क, बंद रही आवाजाही

Mon, 01 Sep 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Road collapsed in Chakyana, traffic remained closed
धर्मपुर (मंडी)। लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार सुबह धर्मपुर-स्योह मार्ग पर चकयाणा के पास करीब दो से तीन फीट सड़क धंस गई। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि छोटे वाहन यहां से गुजरते रहे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी उपमंडल धर्मपुर के कनिष्ठ अभियंता अनिल पालसरा ने मशीनरी मौके पर पहुंचाई। बजरी डालकर सड़क को समतल किया गया और करीब तीन बजे यातायात को पूरी तरह बहाल कर दिया गया। यदि बारिश का क्रम जारी रहा तो धर्मपुर क्षेत्र की कई सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इस मार्ग के बंद होने पर बहरी, सिधपुर, स्योह, संधोल, सुजानपुर, लडभड़ोल और बैजनाथ की ओर आने-जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इसी बीच धर्मपुर-फिहड़ वाया लौंगणी सड़क पर भी भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया था। यहां भी विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर रास्ता साफ किया। इस कार्य में पांच घंटे का समय लगा। सड़क अवरुद्ध होने से कई कर्मचारी और लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि मूसलाधार वर्षा से क्षेत्र की कई सड़कें प्रभावित हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed