{"_id":"6a95c946adaa6b2557059388","slug":"road-caves-in-again-at-the-site-of-the-bus-accident-mandi-news-c-90-1-mnd1023-211246-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बस हादसे वाली जगह पर फिर धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बस हादसे वाली जगह पर फिर धंसी सड़क
विज्ञापन
सरकाघाट के मसेरन तारगला बस हादसे वाली जगह पर फिर धसी सड़क हादसे बना खतरा। स्रोत जागरूक पाठक
सरकाघाट (मंडी)। मसेरन-रखोटा सड़क की हालत गड्ढों और बदहाल डंगों के कारण दयनीय बनी हुई है। करीब 10 पंचायतों को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर तारगला गलू के पास 24 जुलाई 2025 को भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां सड़क का एक हिस्सा फिर से धंस गया है। इससे इस स्थान पर दोबारा किसी बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा है।
मसेरन पंचायत के प्रधान महाजन राम और स्थानीय ग्रामीणों प्रताप सिंह, मनोहर लाल, रत्न चंद, कमला देवी और वीरी सिंह सहित अन्य लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि सड़क एक तो पहले से ही तंग है, ऊपर से डंगे वाली जगह धंसने से आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले यहां तुरंत सुरक्षा डंगा लगाकर सड़क की मरम्मत की जाए।
लोक निर्माण विभाग सरकाघाट के कनिष्ठ अभियंता नीलम कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे वाली जगह पर पहले डंगा लगा दिया गया था लेकिन हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जमीन दोबारा धंस गई है। विभाग जल्द इस स्थान पर नया डंगा लगाकर सड़क को सुरक्षित कर देगा।