फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident in Mandi Car fell into ditch four locals died

मंडी में सड़क हादसा: ओड़ीधार में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Thu, 03 Feb 2022 08:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 08:10 AM IST
सार

जरल पंचायत के ओड़ीधार क्षेत्र में कार गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार सवारों को बाहर निकाला। एसडीएम ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Road accident in Mandi Car fell into ditch four locals died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील की पंचायत जरल के ओड़ीधार में बुधवार देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 300 फीट गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद चारों कार सवारों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत करार दे दिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निहरी तहसील के पनयाली गांव के तीन लोग बुद्धि सिंह (34) पुत्र रोशन लाल,  हेमराज (37) पुत्र मोहन लाल, कुशाल सिंह (37) पुत्र गोबिंद सिंह और गांव घेरा के यादव (33) पुत्र दिल्लू राम निहरी से बंदली की ओर कार (एसपी31सी/9559) में जा रहे थे। इसी दौरान जब वह ओड़ीधार के निकट पहुंचे तो चालक हेमराज ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों लोगों की मौत हो गई। मृतकों में हेमराज, कुशाल सिंह व यादव खेतीबाड़ी करते थे, जबकि बुद्धि सिंह एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात था। मृतकों के परिवार वालों को प्रशासन ने फौरी सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन


बल्ह में एक की मौत
वहीं, मंडी जिले में एक और सड़क हादसे में 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा बल्ह के चढ़ी में हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में देवराज पुत्र सीताराम गांव और डाकघर दसेहडा तहसील बल्ह जिला मंडी की मृत्यु हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले में दो हादसों में पांच की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed