Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Riddhima, daughter of Nachan, makes a splash at the national level

Mandi News: नाचन की बेटी रिद्धिमा का राष्ट्रीय स्तर पर धमाल

Mon, 02 Nov 2026 10:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Nov 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
Riddhima, daughter of Nachan, makes a splash at the national level
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के ननाईटला गांव की होनहार बेटी रिद्धिमा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर मंडी जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की छात्रा रिद्धिमा ने नोएडा में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 में स्किपिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने बेहतरीन तकनीक, संतुलन और खेल कौशल का परिचय दिया।
उन्होंने डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल स्किपिंग और सिंगल फ्री स्टाइल स्किपिंग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, सिंगल रोप टीम फ्री स्टाइल स्किपिंग में रजत पदक जीतकर अपनी सफलता में एक और उपलब्धि जोड़ दी।
विज्ञापन

रिद्धिमा के पिता अध्यापक हैं, जबकि माता राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने रिद्धिमा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed