फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Revenue matters should be resolved soon, work will have to be done even on holidays: Connet

राजस्व मामलों का जल्द करें निपटारा, छुट्टी के दिन भी करना होगा काम : कनेट

Fri, 25 Oct 2024 05:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 25 Oct 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Revenue matters should be resolved soon, work will have to be done even on holidays: Connet
राजस्व के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। राजस्व के निशानदेही, तकसीम, इंतकाल और अवैध कब्जे के प्रकरण और शिकायत पत्र के लंबित मामलों के निपटारे के लिए एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। एसडीएम ने उपमंडल गोहर के सभी कानूनगो और पटवारी, पटवारी सहायक को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निशानदेही, तकसीम, इंतकाल और अवैध कब्जे के प्रकरण और शिकायत पत्र के लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी कानूनगो और पटवारी अपने पटवार वृत्त और सर्कल को नहीं छोड़ेंगे। मामलों के निपटारे के लिए 23 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक राजस्व संबंधी इन मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक हुआ तो राजपत्रित अवकाश के दिन भी सभी कर्मचारियों को कार्य करना होगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इस अभियान के तहत राजस्व के अन्य रिकॉर्ड को भी दुरुस्त करें और तहसील कार्यालय के पोर्टल का अद्यतन प्रकरणों के पंजीकरण रजिस्टर एवं राजस्व क्षेत्रीय अभिकरण के पास मौजूद अभिलेख एवं डाटा का मिलान भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अभियान के तहत लोगों को खानगी, तकसीम के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, ताकि न्यायालय प्रकरणों में कमी आए और विवादों से बचा जा सके। बैठक में उपमंडल गोहर के सभी कानूनगो व पटवारी पटवारी सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed