फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Relief rain falls on parched fields.

Mandi News: सूखे खेतों पर बरसी राहत की बारिश

Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
Relief rain falls on parched fields.
मंडी। बारिश के अभाव में सूखे की मार झेल रहे जिले के किसानों के लिए दो दिन से हो रही झमाझम बारिश राहत बनकर बरसी है।
विज्ञापन

अपर बल्ह, नाचन और सराज के सिंचाई सुविधा से वंचित क्षेत्रों में धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं और फसल कमजोर हो रही थी। बारिश से अब खेतों को पर्याप्त नमी मिलने से धान की फसल को संजीवनी मिली है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान में दाने की सेटिंग, गर्भाधान और दाना भरने का यह संवेदनशील समय है। पर्याप्त नमी मिलने से दाने के भराव और फसल की पैदावार को फायदा होगा। बारिश से मटर, लहसुन और सब्जियों जैसी नगदी फसलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही रबी फसलों की बिजाई के लिए खेतों में नमी तैयार हो गई है। कृषि उपनिदेशक मंडी डॉ. रामचंद्र चौधरी ने बताया कि बारिश धान समेत अन्य फसलों के लिए लाभदायक है। नमी की कमी से जिन क्षेत्रों में पौधों की वृद्धि रुक गई थी, वहां अब दाने का भराव बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे क्षेत्र में सिंचाई का साधन नहीं है और हम बारिश पर निर्भर हैं। फसल सूख रही थी, लेकिन दो दिन की बारिश ने चिंता दूर कर दी है। अब फसल की सेटिंग अच्छी होगी। -राम कृष्ण, नलसर
कड़ी मेहनत के बाद पानी न मिलने से खेत सूख रहे थे। बारिश ने पौधों में नई जान फूंक दी है। अब दाना मजबूत और भरपूर बनेगा। -तेज सिंह, बाल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed